8 जनवरी की सुबह Ukraine International Airline के एक विमान ने तेहरान के ख़ौमैनीएयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. हादसे से जुड़े एक विडियो में दिखता है कि विमान जब हवामें था, तब ही उसमें आग लग गई थी. पहले ख़बर आई कि विमान के अंदर यात्रियों और चालकदल को मिलाकर 180 लोग थे. मगर बाद में पुष्टि हुई कि कुल 176 लोग थे प्लेनमें. ‘ईरानियन एविएशन ऑर्गनाइज़ेशन’ के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच कीजा रही है. यूक्रेन का एक विमान ईरान की राजधानी तेहरान में क्रैश हो गया. प्लेनमें सवार सभी 176 लोग मारे गए. मरने वालों में ज़्यादातर ईरान के नागरिक हैं.