ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल औरड्रोन हमले के दौरान एक महत्वपूर्ण अमेरिकी हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली(AWACS) विमान को निशाना बनाया है. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस हमले में कईबैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन शामिल थे, जिससे कथित तौर पर एक अमेरिकी E-3 सेंट्रीनिगरानी विमान और अन्य सैन्य संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है.