सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं. ऋषभ पंत औररविंद्र जडेजा की चोट ने पहली पारी में 94 रन से पिछड़ी टीम इंडिया की तकलीफें औरबढ़ा दी हैं. दोनों प्लेयर्स सिडनी टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान चोटिल हुएथे. मैच के तीसरे दिन पंत को कुहनी पर चोट लगी थी. जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया कीदूसरी पारी में फील्डिंग करने नहीं आए. पंत के स्कैन के लिए जाने के बाद ऋद्धिमानसाहा ने विकेटकीपिंग संभाली. देखिए वीडियो.