उस बात को 9 बरस हो आए. केंद्र में यूपीए की सरकार थी और पर्यावरण मंत्री थे जयरामरमेश. तब कांग्रेस ने बैलों के खिलाफ क्रूरता वाले खेलों पर रोक लगाई थी,अप्रत्यक्ष रूप से तमिलनाडु के जल्लीकट्टू पर रोक लगी थी. और तब कांग्रेस ने अपनाये फैसला डिफेंड भी किया था. आज उसी जल्लीकट्टू कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिलहोते हैं और कहते हैं देखकर मज़ा आया. सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं बीजेपी के अध्यक्षनड्डा आज तमिलनाडु में पोंगल कार्यक्रम में शामिल होते हैं, मोहन भागवत भी वहींदेखे जाते हैं. अचानक तमिलनाडु की संस्कृति से ये लगाव कैसे हो गया, तमिलनाडु मेंहो क्या रहा है, जल्लीकट्टू पर अब क्या राजनीति हो रही है सब विस्तार से आज के शोमें बताएंगे.बाकी दी लल्लनटॉप शो का पिछला एपिसोड आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं