परदेस फिल्म में आनंद बख्शी साहब का लिखा एक गाना है- ऐसे भोले बनकर हैं बैठे, जैसेकोई बात नहीं. क्या है, कुछ भी नहीं है अगर, होठों पे है ख़ामोशी मगर...बातें कररही हैं नज़र चुपके-चुपके. आज के एपिसोड की जो कहानी है, उसपर ये 'चुपके-चुपके'वाला भाव बड़ा फिट बैठ रहा है. हुआ ये कि 23 नवंबर को इज़रायल और सऊदी अरब से जुड़ीएक ख़बर आई. इसके मुताबिक, इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू चुपके-चुपकेसऊदी अरब गए. वहां उन्होंने सऊदी के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान से मुलाकात कीऔर वापस लौट आए.