हिमाचल प्रदेश में कथित पीपीई किट और अन्य मेडिकल सामान के खरीद के घोटाले में अबपंजाब की एक कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये व्यक्तिसे बातचीत का ही आडियो वायरल हुआ था, जिसके कारण पिछले महीने स्वास्थ्य निदेशक(डीएचएस) डॉक्टर ए. के. गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था. एंटी करप्शन और विजिलेंसब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल के सिरमौर जिले का रहने वाला 46 साल कापृथ्वी सिंह पंजाब के एक फर्म ‘बायोएड’ में काम कर रहा था. इसे 6 जून, शनिवार कोगिरफ्तार कर लिया गया है.