2014 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘इट्स एंटरटेनमेंट’ देखी है आपने? फिल्म मेंअक्षय कुमार के पिता बहुत अमीर होते हैं. लेकिन मरने से पहले वो अपनी सारी जायदादपालतू कुत्ते के नाम कर जाते हैं. इसी कुत्ते का नाम एंटरटेनमेंट होता है. फिर पूरीफिल्म में अक्षय कुमार और एंटरटेनमेंट के बीच की खींचतान दिखाई गई है. फिल्म की येकहानी रील लाइफ से रियल लाइफ में उतर आई है. मध्यप्रदेश का छिंदवाड़ा जिला. यहां एक50 साल के किसान ओम नारायण वर्मा ने अपनी आधी जायदाद अपने पालतू कुत्ते के नाम करदी. नारायण वर्मा अपने बेटे के व्यवहार से नाराज़ थे. इसलिए बेटे की हिस्से कीजायदाद कुत्ते के नाम कर दी. कहा कि मेरा पालतू कुत्ता मेरी काफी सेवा करता है,इसलिए जायदाद में इसको हिस्सा मिलेगा. बाकी जायदाद पत्नी के नाम कर दी है. देखिएवीडियो.