शनिवार को देश के कई राज्यों से कुछ हिंदूवादी संगठनों द्वारा क्रिसमस के आयोजन मेंखलल डालने की खबरें सामने आईं. असम (Assam) के सिलचर (Silchar) जिले में बजरंग दल(Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं ने क्रिसमस का त्योहार मना रहे हिंदू समुदाय केलोगों के साथ मारपीट की. ऐसे ही उत्तर प्रदेश के आगरा में हिंदू संगठनों ने सैंटाके पुतले को जलाया और ईसाई मिशनरियों के द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे धर्मांतरणके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं शुक्रवार 24 दिसंबर को हरियाणा के गुरुग्राम(Gurugram) में एक स्कूल के क्रिसमस कार्यक्रम में पहुंचकर खुद को हिंदूवादीसंगठनों का बताने वाले लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए. देखिए वीडियो.