सुकेश चंद्रशेखर की कहानियां सुनकर नटवरलाल को भी ईर्ष्या हो जाती होगी. क्योंकिमहाठग के नाम से मशहूर हो चुके सुकेश ने ऐसे-ऐसे प्लान बनाकर लोगों को ठगा है किकोई सोच भी नहीं सकता. आजतक की खबर के मुताबिक उसने पिछले 15 साल में करीब 500करोड़ रुपये की ठगी की है. सुकेश की एक और कहानी सामने आई है. जेल में बैठे-बैठेउसने रैनबैक्सी वाले भाइयों को ठगा है. और इन्हें ठगने से लिए सुकेश ने चुना इनकीपत्नियों को.