केरल का कोच्चि विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (CUSAT). 25 नवंबर की शाम यहांम्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था. छात्र काफी उत्साहित थे. लेकिन अचानक एक बड़ा हादसाहुआ. और चार छात्रों की मौत हो गई. यूनिवर्सिटी में सिंगर निकिता गांधी (Nikitagandhi) के म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़ मच गई. इस घटना में 60 से ज्यादा लोगघायल भी हो गए. हादसे के बाद केरल सरकार ने मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं.केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, घायलों को कलामासरी मेडिकल कॉलेजमें भर्ती कराया गया है. देखें वीडियो.