अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) एक बार फिर सुर्खियों में है.हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने खुलासे में दावा किया है कि व्हिसलब्लोअर दस्तावेजो सेपता चला है कि SEBI चेयरमैन की अडानी मनी साइफनिंग घोटाले में इस्तेमाल की गईअस्पष्ट ऑफशोर संस्थाओं में हिस्सेदारी थी. इसमें सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुचऔर उनके पति पर बड़े आरोप लगाए गए हैं. हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को एक्स पर एकपोस्ट किया था. इसमें एक भारतीय कंपनी से जुड़े एक और बड़े खुलासे का संकेत दियागया था. अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने पोस्ट में लिखा था, “भारत में जल्द ही कुछ बड़ाहोने वाला है”.