पाकिस्तान (Pakistan) में इस वक्त आटे की कीमत अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है.यहां कई इलाकों में 20 किलो आटा लगभग 3 हजार पाकिस्तानी रुपये में मिल रहा है. मतलब1 किलो आटे की कीमत 150 रुपये तक पहुंच गई है. बाजार में सब्सिडी वाले आटे का स्टॉककाफी घट गया है. हालात ये हैं कि पाकिस्तान सरकार को कई इलाकों में कम कीमत पर आटेकी व्यवस्था करनी पड़ रही है. लेकिन फिर भी हालात बिगड़ते नज़र आ रहे हैं. लोग आटेके पैकेट लेकर आने वाली गाड़ियों के पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं. कई इलाकों से आटे केपैकेट पाने के लिए भगदड़ मचने की खबरें आ रही हैं. इस बीच आटे के सस्ते पैकेट केलिए एक व्यक्ति की जान जाने की खबर है.