उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मचने से सौ से ज़्यादालोगों की मौत हो गई है. दर्जनों लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं. यह हादसा हाथरसजिले की सिकंदरा राव तहसील के रतिभानपुर गांव में हुआ है. दुर्घटना के बाद एकप्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जहां धार्मिक आयोजन हो रहा था, वहां मिट्टी गीली थी.आयोजन खत्म होने के बाद जब वहां से गुरुजी जा रहे थे, तब लोग उनके पैर छूने के लिएदौड़े और भगदड़ मच गई. वहां पर मौजूद एक और व्यक्ति ने बताया कि हादसे में उनकीपत्नी की मौत हो गई. देखें वीडियो.