13 अप्रैल को अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम की यूपी पुलिस के साथमुठभेड़ में मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद के एनकाउंटर की खबर सुनकरअतीक अहमद रोने लगा. अतीक के वकील इस प्रयास में हैं कि उसे असद के जनाज़े के लिएछूट मिल जाए. 24 फरवरी को गुड्डू मुस्लिम और उसके साथियों ने उमेश पाल की हत्या करदी थी. इस घटना में गोलियां भी चलाई गईं थी और बम भी मारे गए थे. इस दौरान बम चलातेCCTV में कैद हुआ गुड्डू पुराना हिस्ट्रीशीटर है. वो गोली नहीं, बम मारकर हत्याकरता था. लखनऊ के नाका इलाके में बम मारकर हत्या के मामले में उसे जेल भी भेजा गयाथा. उत्तर प्रदेश के तमाम माफियाओं से गुड्डू के संबंध रहे हैं. लखनऊ के चर्चितपीटर गोम्स हत्याकांड में भी उसका नाम आया था. देखिए वीडियो. देखिए वीडियो.