गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में करीब 140 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे कोलेकर विपक्ष पार्टियां बीजेपी को घेर रही हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं नेदावा किया है कि हादसे के वक्त गुजरात के स्वास्थ मंत्री अपना जन्मदिन मनाने मेंबिजी थे. दावे के साथ आप नेता हसन सफीन ने एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें गुजरातके स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल केक काटते दिख रहे हैं. आस पास खड़े लोग हैप्पीबर्थडे गाना गा रहे हैं और साथ ही आसमान में आतिशबाजी भी हो रही है. देखिए वीडियो.