2014 में बीजेपी ने अपने 50 पेज के मेनिफेस्टो में शिक्षा पर दो पेज के वादे किएथे. इन दो पन्नों में हायर एजुकेशन यानी उच्च शिक्षा पर कुल 9 वादे किए गए थे.इसमें एक वादा था- ‘वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगाऔर नियुक्ति के लिए योग्यता ही एकमात्र मानदंड होगा.’ एक वादा और किया गया था-‘शिक्षा और अनुसंधान के स्तर में सुधार करेंगे, ताकि भारतीय विश्वविद्यालय शीर्षवैश्विक विश्वविद्यालयों के स्तर के बन सकें और वैश्विक लीग में अपना स्थान पासकें.’ देखें वीडियो.