पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज़ राजा ने अगले साल होने वालेविश्वकप 2023 में पाकिस्तान के भारत में खेलने पर एक शर्त लगाई है. रमीज़ ने कहा हैकि अगर भारत एशिया कप 2023 में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आएगा. तो फिर पाकिस्तानभी भारत में 50 ओवर का विश्वकप खेलने नहीं जाएगा. इसके जवाब में गौतम गंभीर ने कहाहै कि इस पर किसी एक बोर्ड के कहने या करने से कुछ नहीं होगा. दोनों मुल्कों को इसपर मिलकर फैसला लेना होगा.