अंडरवर्ल्ड. एक दौर में मुंबई में जिसका ख़ौफ तैरता था. दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी.उसका कभी दाहिना हाथ था छोटा राजन. और छोटा राजन का करीबी था एजाज लकड़ावाला. डीकंपनी का शार्प शूटर. अब लकड़ावाला को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है.मुंबई पुलिस ने बिहार की पुलिस की मदद से उसे पकड़ा. कहा जा रहा है कि वो नेपाल केरास्ते पटना पहुंचा था. कई साल से पुलिस को तलाश थी. उसके खिलाफ 27 मामले चल रहेहैं, जिसमें हत्या और फिरौती के कई मामले हैं. उसे 21 जनवरी तक हिरासत में भेज दियागया है.