मस्क जब से आए हैं, गर्दा उड़ाए हुए हैं. कभी कंपनी से छंटनी, कभी अकाउंट सस्पेंशन.सबसे ज़्यादा बवाल है ट्विटर के ब्लू टिक पर. कोई भी कुछ भी कहे, कहता रहे, मस्क काएक ही जवाब आ रहा है - ‘कुछ भी कल्लो, ब्लू टिक के लिए पइसा लगेगा.’ ज़्यादातरयूरोपीय देशों में सब्सक्रिप्शन के चार्जेज़ $8 यानी क़रीब 660 रुपये रखे गए हैं.लेकिन मस्क ने शुरुआत में बताया था कि अलग-अलग देश में अलग-अलग चार्जे लगेगा. एकट्विटर यूज़र ने मस्क को टैग करके पूछा कि भारत में ट्विटर ब्लू कब आएगा. इसके जवाबमें मस्क ने लिखा कि उम्मीद करते हैं एक महीने से कम समय में. देखिए वीडियो.