तिहाड़ जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े मामलेमें चार और एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया है. खबर है कि चारों एक्ट्रेस तिहाड़ जेलमें सुकेश से मिलने गई थीं. इसमें निकिता तंबोली उर्फ निक्की तंबोली (NikkiTamboli) , चाहत खन्ना (Chahat Khanna) , सोफिया सिंह (Sophia Singh) और अरुषापाटिल (Arusha Patil) शामिल हैं. ये चारों अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिए सुकेशसे मिलीं. इसके लिए उन्हें कई महंगे गिफ्ट्स और पैसे भी मिले थे. ED ने अपनीचार्जशीट में इस बात का खुलासा किया है. चारों से मुलाकात के लिए सुकेश ने अलग-अलगपहचानों का इस्तेमाल किया. हालांकि अरुषा पाटिल ने सुकेश से मिलने की बात से इनकारकिया है.