‘फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री सना मारिन ने हफ्ते में चार दिन और दिन में सिर्फ छहघंटे काम का प्रस्ताव दिया है.’ अब सोचिये, कौन ऐसे देश में नहीं रहना चाहेगा जहांहफ्ते में सिर्फ चार दिन ऑफिस जाना पड़े. वो भी सिर्फ छह घंटे के लिए. लेकिन ये खबरझूठी है. सच से कोसों दूर. फिनलैंड के सरकारी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है किइस तरह के किसी प्रस्ताव पर सरकार कुछ सोच भी नहीं रही है.