अगर नौकरी के लिए रेलवे के भरोसे बैठे हैं, तो जाग जाइए. दुनिया की सबसे बड़ीनियोक्ताओं में से एक भारतीय रेलवे ने अगले कुछ बरस तक नई नौकरी देने को लेकर हाथखड़े कर दिए हैं. रेलवे ऐसा कदम अपनी खाली जेबों के चलते कर सकता है. वैसे तो रेलवेपहले ही आर्थिक संकट से गुजर रहा था, लेकिन कोरोना ने इस संकट को और गहरा कर दिया.हालात इतने बुरे हैं कि रेलवे के कमाई-खर्चे का हिसाब-किताब रखने वाले वित्त आयुक्तने पैसे बचाने के लिए चिट्ठी लिख डाली है. देखिए वीडियो.