डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति बनने के बाद पहले कार्यकारी आदेश परसाइन कर दिया है (Donald Trump signs executive orders). इस आदेश के मुताबिक़,अमेरिका में टिकटॉक पर बैन के आदेश को 75 दिनों के लिए रोक दिया गया है. ये भीघोषणा हुई है कि सरकार आधिकारिक तौर पर सिर्फ़ दो लिंगों को मान्यता देगी- पुरुष औरमहिला. साथ ही, अमेरिका में फ्री स्पीच को बढ़ावा देने की भी बात कही गई है. इस तरहउन्होंने इमिग्रेशन पर नकेल कसने के अपने राजनीतिक वादे को पूरा किया. साथ ही, इसमुद्दे (बंटी हुई राय वाली) पर वॉइट हाउस की नीति में एक और बड़ा बदलाव किया.शपथग्रहण में ट्रंप और क्या बोले, जानने के लिए देखें वीडियो.