दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंच से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है.उन्होंने कहा कि वो दो दिनों में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. केजरीवाल ने कहा किउनकी जगह आम आदमी पार्टी का ही कोई विधायक मुख्यमंत्री बनेगा. AAP संयोजक ने चुनावआयोग से अपील करते हुए कहा कि नवंबर में दिल्ली का चुनाव करवाएं. तिहाड़ जेल सेजमानत पर बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का फैसला आनेतक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. उन्होंने कहा, "आज से दो दिन के बादमैं इस्तीफा देने जा रहा हूं मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनताअपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है."