महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले का नाम बदलने पर गठबंधन सरकार के घटक दलों मेंरस्साकशी थोड़ी तेज़ हो गई है. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष औरसरकार में राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने एक बार फिर दोहराया है कि कांग्रेसपूरे दिल से औरंगाबाद शहर का नाम बदलने के कदम का विरोध करती है. पंकज उपाध्याय कीरिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्रमें MVA यानी महाविकास अघाड़ी की सरकार एक ही पार्टी ने नहीं बनाई है. गठबंधन केतीनों सहयोगियों की सरकार के प्रति जिम्मेदारी है. यह तीन दलों द्वारा गठित सरकारहै और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत सरकार का गठन किया गया था. इसमें जगहों के नामबदलने का कोई उल्लेख नहीं है.