फिल्म 'The Kerala Story' को लेकर जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेंछात्रों के दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई. हिंसा में कुछ छात्रों को चोटें भीलगीं. एक छात्र को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. हॉस्टल में हंगामे के बादस्टूडेंट घटना के विरोध में प्रदर्शन करने कॉलेज पहुंच गए. मारपीट में घायल हुए एकछात्र की खून से लथपथ तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई है. इसके बादजम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने मामले में कार्रवाई की बात की है. PDPकी महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर निशाना साधा, वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमरअब्दुल्ला ने कार्रवाई की मांग की. देखें वीडियो.