पश्चिम बंगाल. विधानसभा चुनाव से पहले TMC, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के नेताधड़ाधड़ BJP में शामिल हो रहे हैं. पार्टी की तरफ से बकायदा दूसरे पार्टियों केनेताओं को शामिल कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार, 21 दिसंबर कोदुर्गापुर के पलाशडीह में BJP में शामिल करवाने के लिए योगदान मेला का आयोजन कियागया था. इस कार्यक्रम में बंगाल BJP के स्टेट प्रेसिडेंट दिलीप घोष भी शामिल होनेवाले थे, लेकिन मंच पर पहले धक्कामुक्की, फिर मारपीट हो गई. देखिए वीडियो -