आरजी कर डॉक्टर केस पर CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिसमनोज मिश्रा की बेंच सुनवाई कर रही थी. सुनवाई के दौरान CJI इस बात पर भी नाराज़हुए कि बंगाल सरकार ‘Rattirer Shaathi’ स्कीम लेकर आई है, उसमें भी कॉन्ट्रैक्टवाले लोग होंगे. CJI ने कपिल सिब्बल से कहा कि जब आप जानते हैं कि आरजी कर डॉक्टरकेस का आरोपी सिविल वालंटियर था तो ऐसे में आप कॉन्ट्रैक्चुअल लोगों को कैसे वहांकी सुरक्षा में तैनात कर सकते हैं. इसके जवाब में कपिल सिब्बल ने कहा कि ये इंतजामसिर्फ एक साल के लिए है. महिला पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है. ट्रेनिंगपूरी होती है, उनकी तैनाती की जाएगी. देखें वीडियो.