चीन अपनी चालाकियों से बाज नहीं आ रहा है. भारत से समझौते के बावजूद चीन ने लद्दाखमें पैंगोंग झील से सटे इलाके में पक्का निर्माण कर लिया है. उसने वहां हेलीपैड भीतैयार किया है. अक्टूबर में ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से ये खुलासा हुआ है. ट्विटरपर ये तस्वीरें जैक डिट्च (Jack Detsch) नाम के रिपोर्टर ने पोस्ट की हैं. जैकअमेरिका की फॉरेन पॉलिसी मैगजीन के लिए काम करते हैं. उनके मुताबिक कुछ तस्वीरेंसामने आई हैं जो पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे की हैं. कहा जा रहा है कि इनमें दिखरही तस्वीरें चीन के बनाए संभावित हेलीपैड और स्थाई बंकर की हैं. देखें वीडियो.