राजस्थान के कोटा के जेके लोन सरकारी अस्पताल में एक महीने के अंदर 77 बच्चों कीमौत हो गई. 10 बच्चों की मौत तो केवल 23 और 24 दिसंबर के दिन ही हुई. बवाल मचा.सरकार से सवाल किया गया. एक जांच कमेटी बनाई गई. कमेटी में जयपुर के सवाई मानसिंहअस्पताल के दो डॉक्टरों को शामिल किया गया. अमरजीत मेहता, जो एडिशनल प्रिंसिपलडॉक्टर हैं और रामबाबू शर्मा, जो शिशु रोग विशेषज्ञ हैं. इन दोनों की कमेटी ने जांचकी और 30 दिसंबर के दिन रिपोर्ट सरकार को सौंप दी.