कोरोना वायरस के प्रकोप से पढ़ाई बहुत हद तक ऑनलाइन हो गई है. इसी कड़ी मेंप्राइवेट कंपनियां ऑनलाइन ट्यूशन और क्लास की सुविधा देती हैं. ऐसी ही एक कंपनी हैBYJU’S, जो गलत वजहों के चलते चर्चा में है. कंपनी पर आरोप है कि वो अच्छी शिक्षादेने के नाम पर लोगों को लोन तक दिलवा रही है, वो भी उन्हें पूरी जानकारी दिए बिना.मामला निधि बहुगुणा नाम की एक ट्विटर यूजर के एक दावे से जुड़ा है. उन्होंने ट्विटरके जरिये BYJU’S पर आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके यहां साफ-सफाई करने वाली महिला कीबेटी को अच्छी शिक्षा के लिए लैपटॉप देने के नाम पर लोन के डॉक्युटमेंट्स पर दस्तखतकरवा लिए. देखें वीडियो.