सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर विचार व्यक्त किया किक्या उन्हें क्यूबा पर कब्ज़ा करने का सम्मान मिलेगा. उसी दिन, कम्युनिस्ट शासित इसद्वीप के बिजली ग्रिड में अमेरिका द्वारा तेल की आपूर्ति पूरी तरह बंद किए जाने केबाद पहली बार देशव्यापी स्तर पर व्यवधान उत्पन्न हुआ. ट्रंप की ये टिप्पणी तब आई जबबिजली गुल होने से क्यूबा एक बार फिर अंधेरे में डूब गया.