26 जनवरी की देर रात बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो अपलोड किया.वीडियो में एक लड़की माइक पर कुछ बोल रही थी. इस वीडियो के साथ पात्रा ने लिखा कि येज़हर की खेती है. वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में दिख रही लड़की है आफ़रीन फातिमा.सितंबर 2019 में JNU के स्टूडेंट यूनियन के चुनाव हुए. इसी में JNU के दूसरेस्कूलों में भी चुनाव हुए. काउंसलर पद पर चुनी गईं आफ़रीन फातिमा. काउंसलर्स का कामहोता है अपने अपने स्कूल्स की मेंटेनेंस का ध्यान रखना. लाइब्रेरी खुली है या नहींये देखना. काम-काज ढंग से चलता रहे, ये सुनिश्चित करना. BAPSA-फ्रैटर्निटी(BAPSA-बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन) का सपोर्ट मिला है आफ़रीन को.