भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नए संसदीय बोर्ड (Parliamentary Board) का गठनकिया है. इस बोर्ड से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और मध्य प्रदेशके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को हटा दिया गया है. इनदोनों नेताओं को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया गया है. इससंसदीय बोर्ड में बीएस येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, सर्बानंदसोनोवाल और के. लक्ष्मण को नए सदस्यों के तौर पर जगह मिली. वहीं पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी इस बोर्ड में शामिल हैं. देखिए वीडियो.