BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार, 30 जुलाई को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुलगांधी पर हमलावर रहें. उन्होंने कहा कि जिसकी जाति का पता नहीं है, वो गणना की बातकरता है. उनके इस बयान के बाद लोकसभा में हंगामा हो गया. राहुल गांधी ने जवाब दिया,'आप लोग मेरा जितना अपमान करना चाहते हैं कर लें, मगर एक बात मत भूलिए कि जातिजनगणना को हम यहां पास करके दिखाएंगे.' इस बीच कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादवने भी हस्तक्षेप किया. उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर जाति कैसे पूछ सकते हैं?