यूपी में एक बीजेपी विधायक को इसलिए जेल की सजा सुनाई गई है क्योंकि उन्होंने फर्जीमार्कशीट बनवाकर एडमीशन लिया था. मामला अयोध्या के गोसाईगंज का है. विधायक इंद्रप्रताप तिवारी (Indra Pratap Tiwari) उर्फ खब्बू तिवारी को 28 साल पुराने मामले मेंअपर जिला जज प्रथम पूजा सिंह ने 5 साल की सजा सुनाई है. उन पर फर्जी मार्कशीट लगाकरसाकेत महाविद्यालय में बीएससी सेकेंड ईयर में एडमिशन लेने का आरोप है. उनके साथ मेंतत्कालीन छात्रनेता फूलचंद यादव और चाणक्य परिषद के नेता कृपा निधान तिवारी को भी 5साल की सजा सुनाई गई है. विधायक जी जमानत पर चल रहे थे. देखें वीडियो.