उत्तर प्रदेश का शहर बिजनौर. यहां दिसंबर, 2019 में नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) केख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए थे. यूपी पुलिस ने तक़रीबन 100 लोगों पर अलग-अलग FIR की थी.नजीबाबाद पुलिस स्टेशन में दो लोगों- शफीक़ और इमरान के ख़िलाफ़ दंगा भड़काने और हत्याके प्रयास का मुक़दमा पुलिस ने दर्ज किया था. अब इन दोनों को बिजनौर की सेशन कोर्टने ज़मानत दे दी है.