बिहार (Bihar) जल्दी ही देश का ऐसा 10वां राज्य बन सकता है, जहां CBI जांच के लिएआम सहमति (common consent for CBI Investigation) वापस ली जा सकती है. ऐसी खबरेंहैं कि महागठबंधन के नेताओं ने सरकार से इसकी मांग की है. उनका आरोप है कि BJP केनेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए CBI का गलत इस्तेमाल कररही है. बिहार से पहले पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, मेघालय, मिजोरम,महाराष्ट्र, केरल और झारखंड CBI जांच के लिए जरूरी कॉमन कन्सेन्ट वापस ले चुके हैं.देखिए वीडियो.