बिहार से रेप की एक और ख़बर आ रही है. मधुबनी जिले के हरलाखी गांव में 20 साल कीमूक-बधिर युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है. घटना 12 जनवरी को हुई ऐसीसूचना है. आरोपी ने कथित तौर पर रेप के बाद युवती की आंखें फोड़ दीं, ताकि वो उसकाचेहरा न पहचान सके. हरलाखी के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि आरोपी की पहचान करउसे गिरफ्तार कर लिया गया है.