बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में बनी एक तीन मंजिला बिल्डिंग में लोगों ने दुर्गंधकी शिकायत की. पता चला कि गंध महालक्ष्मी के घर से आ रही है. पड़ोसियों नेमहालक्ष्मी के परिवार को खबर दी. परिवार के लोग घर पहुंचे तो दरवाज़ा अंदर से लॉकथा. परिवार के लोग लॉक तोड़कर अंदर गए तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है. फ्रिजके पास एक बड़ा सूटकेस भी पड़ा है. फ्रिज खोलकर देखा, तो लोगों के पैरों तले ज़मीनखिसक गई. फ्रिज डेड बॉडी के टुकड़ों से भरा पड़ा था. तुरंत पुलिस को फोन किया गया.जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने कंफर्म किया कि फ्रिज में मिली बॉडी महालक्ष्मी की है.अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.