बांग्लादेश क्रिकेट टीम के फैन टाइगर की भारत और बांग्लादेश मैच के बीच पिटाई की गईहै. ये मैच यूपी के कानपुर में हो रहा था. टाइगर ने बताया कि करीब 15 लोगों की भीड़ने उन्हें बुरी तरह से मारा. उनका आरोप है कि भीड़ ने उनके झंडे को भी फाड़ने कीकोशिश की. वहीं यूपी पुलिस ने उनके इन आरोपों को झूठा बताया है. पुलिस का कहना हैकि उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ था. जिसकी वजह से वो बेहोश हो गए थे. अधिक जानने के लिएदेखें वीडियो.