दुनियादारी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की पूरी कहानी क्या है?
30 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया संस्थान ABC न्यूज़ ने एक सनसनीखेज़ रिपोर्ट पब्लिश की. दावा किया कि 2020 में कुछ भारतीय ख़ुफ़िया एजेंटों को ऑस्ट्रेलिया से निकाला गया था. वे लोग डिफ़ेंस और ऑस्ट्रेलिया के व्यापारिक रिश्तों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां चुराने की कोशिश कर रहे थे.