अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सरेआम हुई हत्या की जांच जारी है. इस बीच अतीक केआपराधिक इतिहास की चर्चा खूब हो रही है. अतीक पर मर्डर, हत्या के प्रयास, अपहरण,जमीन कब्जाने, लूट जैसे 100 से ज्यादा केस दर्ज थे. जमीन हथियाने का एक किस्साकांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी जुड़ा है. अतीक ने सोनिया गांधी कीएक रिश्तेदार वीरा गांधी की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया था. वीरा गांधी, सोनियागांधी के ससुर फिरोज गांधी के परिवार से आती हैं.