‘लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मारने केलिए 2 दिन पहले प्रयागराज पहुंच गए थे.’ प्रयागराज पुलिस को हत्या आरोपियों सेपूछताछ के दौरान ये जानकारी मिली है. आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट केमुताबिक लवलेश, सनी और अरुण घटना को अंजाम देने से 48 घंटे पहले प्रयागराज पहुंचेथे और वहां रुकने के लिए एक होटल लिया था.