राजस्थान पुलिस ने भिवानी मर्डर केस के दो आरपियों को अरेस्ट किया है (BhiwaniMurder Case Accused Arrest). इनके नाम हैं मोनू राणा और गोगी. ये गिरफ्तारी ऐसेवक्त में हुई है जब यूपी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर कीघटना पर बवाल मचा है. गुरुवार को असद और उसके साथी गुलाम को यूपी पुलिस ने झांसीमें मार गिराया था. इसके बाद AIMIM के चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी नेबीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसकी सरकार जुनैद और नासिर के हत्यारों काएनकाउंटर नहीं करेगी, क्योंकि इस घटना के पीड़ित मुसलमान हैं. अब इस मामले के दो औरआरोपियों की गिरफ्तारी की खबर आई है.