साल 2014 की गर्मी. चुनावी गर्मी. आए दिन कई नए नारे सामने आ रहे थे. इन्हीं सबकेबीच एक ऐसा नारा सामने आया था, जिसने लोगों का काफी ज्यादा ध्यान खींचा था. वो था,‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार’. यानी बीजेपी ने वादा किया था किसत्ता में आने के बाद महंगाई पर कंट्रोल किया जाएगा. पार्टी जीत गई, सत्ता में आगई. फिर आया जुलाई 2014 का महीना. खुदरा महंगाई दर 7.39 फीसदी पर आई. यानी पार्टीके सत्ता में आने के करीब एक महीने बाद ही ऐसा हो गया.