कॉर्डेलिया क्रूज़ शिप रेड. इसी रेड में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तारकिया गया था. NCB ने इस मामले में 10 पंच गवाह बनाए थे. अब इन गवाहों को लेकर सवालउठ रहे हैं. इन गवाहों में से एक आदिल फजल उस्मानी को NCB साल 2020 से कम से कम 5मामलों में गवाह बना चुकी है. ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उस्मानीके अलावा दो अन्य गवाह केपी गोसावी और मनीष भानुशाली भी सवालों के घेरे में हैं.हालांकि गोसावी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं मनीष भानुशाली का संबंध BJP सेहै. इसके अलावा एक और गवाह प्रभाकर सैल ने NCB मुंबई के ज़ोनल डायरेक्टर समीरवानखेड़े पर आरोप लगाया थे कि उन्होंने ब्लैंक पेपर पर उससे जबरदस्ती साइन करवाएथे. देखिए वीडियो.