25 अक्टूबर को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की हर महीने होने वाली बैठक मेंतीखी नोक-झोंक की ख़बर आई है. भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने दिल्ली केमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर आरोप लगाए हैं कि वो बैठक के लिएआते नहीं, आते हैं तो मीटिंग को बीच में ही छोड़कर चले जाते हैं. इससे नई दिल्लीक्षेत्र में नीतिगत मामले प्रभावित हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी चलरहे हैं, जिसमें केजरीवाल को मीटिंग से उठकर जाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि,केजरीवाल के कार्यालय ने आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. देखेंवीडियो.