भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ जनरल केएम करियप्पा. इन्हीं करियप्पा से जुड़ीएक खबर सामने आई है. लोकसभा चुनाव 1971 के नतीजे आने के बाद करियप्पा ने साफ तौर परकहा था कि वे मिलिट्री शासन के पक्ष में हैं. करियप्पा बाद में फील्ड मार्शल भीबने. करियप्पा का मानना था कि देश में चीजों को सही करने के लिए मिलिट्री शासन एकअस्थायी उपाय है. भारतीयों को ‘जगाने’ और आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुएउन्होंने जोर देकर कहा था कि 90 फीसद लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्रपति औरमिलिट्री शासन के लिए मतदान करेंगे.