दो जनवरी 2021. किसान आंदोलन का 38वां दिन. दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक औरकिसान ने आत्महत्या कर ली. गाजियाबाद के यूपी गेट पर किसान ने शौचालय में सुसाइड करलिया. किसान का नाम कश्मीर सिंह है. वह 75 साल के थे. कश्मीर सिंह का सुसाइड नोट भीमिला है. अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि जहां उनकी मौत हुई है, वहीं उनकापोता अंतिम संस्कार करे. उनकी अंत्येष्टि दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर ही हो. सुसाइड नोटमें लिखा है कि सरकार फेल हो गई है. आखिर हम यहां कब तक बैठे रहेंगे. सरकार सुननहीं रही है, इसलिए मैं जान देकर जा रहा हूं. मृतक किसान का सुसाइड नोट पुलिस नेअपने कब्जे में ले लिया है. देखिए वीडियो.